Must visit these beautiful places: of the country to visit during the rainy season...
- Sonebhadra Times
- Jan 2
- 2 min read
Must visit these beautiful places: बरसात के दिनों में बड़ी संख्या में पर्यटक महाबलेश्वर आते हैं। मानसून में ट्रैकिंग के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। वहीं घाटी की खूबसूरती देखने लायक रहती है। अगर आप बरसात के मौसम में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो महाबलेश्वर बेस्ट डेस्टिनेशन है।

दिल्ली। देश में मानसून दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो अगले सप्ताह यानी 15 जून तक मानसून देश के कई हिस्सों में पहुंच जाएगा। मानसून के आने से लोगों को राहत जरूर मिलेगी। हालांकि, अत्यधिक बारिश से देश के कई राज्यों में बाढ़ का खतरा भी बढ़ जाता है। वहीं, पर्यटक बारिश का आनंद उठाने के लिए हिल स्टेशन पर जाते हैं। अगर आप भी बरसात के मौसम में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो देश की इन खूबसूरत जगहों पर जरूर जाएं।
चेरापूंजी, मेघालय
वर्तमान समय में मासिनराम में सबसे अधिक बारिश होती है। इससे पहले चेरापूंजी में सबसे अधिक बारिश होती थी। अगर आप बारिश का लुत्फ़ उठाना चाहते हैं, तो चेरापूंजी जरूर जाएं। बरसात के दिनों में चेरापूंजी की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं।
महाबलेश्वर, महाराष्ट्र
महाबलेश्वर को रोमांटिक गेटवे भी कहा जाता है। बरसात के दिनों में बड़ी संख्या में पर्यटक महाबलेश्वर आते हैं। मानसून में ट्रैकिंग के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। वहीं, घाटी की खूबसूरती देखने लायक रहती है। अगर आप बरसात के मौसम में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो महाबलेश्वर बेस्ट डेस्टिनेशन है।
गोवा चेरापूंजी और मासिनराम की तरह कोंकण में भारी बारिश होती है। इसके लिए आप गोवा की भी यात्रा कर सकते हैं। गोवा खूबसूरत बीच के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, कई हिस्टोरिकल डेस्टिनेशन भी हैं। कुल मिलाकर कहें तो गोवा ट्रेवलिंग के लिए फुल पैकेज है। बड़ी संख्या में पर्यटक गोवा घूमने आते हैं।
केरल केरल प्राकृतिक खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून सबसे पहले केरल के तट पर टकराता है। इसके बाद यह धीरे-धीरे पूरे भारत में फैलता है। इसके लिए आप जून महीने के दूसरे सप्ताह में केरल की यात्रा कर सकते हैं। हर मौसम में पर्यटक केरल की खूबसूरती देखने आते हैं। केरल के कोच्चि शहर से महज 73 किलोमीटर की दूरी पर अथिरापल्ली वॉटरफॉल है। आप अथिरापल्ली वॉटरफॉल भी देखने जा सकते हैं।
Comentários