Babhni थाना क्षेत्र के बचरा बाजार के पास बोलेरो की चपेट में आने से तीन बाइक सवार घायल हो गए। सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के बचरा बाजार के पास बोलेरो की चपेट में आने से तीन बाइक सवार घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बभनी निवासी 35 वर्षीय राजेंद्र कुमार, सुपचुवा म्योरपुर निवासी 30 वर्षीय रामशरण मंडल और बभनी निवासी 26 वर्षीय भरत सिंह पुत्र प्रताप सिंह। वे बिछियारी से अपने घर जा रहे थे, तभी बोलेरो की चपेट में आकर गिर पड़े। तत्काल आसपास के लोग दौड़कर आए। टक्कर मारने के बाद बोलेरो चालक बोलेरो लेकर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल हादसे की सूचना बभनी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस की मदद से बभनी सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। राजेंद्र और रामशरण की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।यह घटना आज दोपहर करीब डेढ़ बजे की है।
Source : Public App